धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और अनंत सूत्र धारण करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।