धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जीवन को ईश्वर का दिया हुआ अनमोल तोहफा माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य रखने और सही कर्म करने की सीख दी गई है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा और कर्मों के फल से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। इसी संदर्भ में आत्महत्या से होने वाली मृत्यु को लेकर भी गरुड़ पुराण के प्रेत खंड में कुछ महत्‍वपूर्ण जानकारी मिलती है। चलिए जानते हैं कि आत्‍महत्‍या करने वाले की आत्‍मा के साथ क्‍या होता है।