Religion
ब्रह्म मुहूर्त, संध्या काल या रात्रि, सुंदरकांड का पाठ किस समय करने से तुरंत मिलता है फल?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं में से हनुमान जी को चिरंजीवी बताया गया है, जिसका मतलब यह है कि वो आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। मान्यता है कि कलियुग में भी हनुमान जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते
लेखक Samvida Tiwari7K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं में से हनुमान जी को चिरंजीवी बताया गया है, जिसका मतलब यह है कि वो आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। मान्यता है कि कलियुग में भी हनुमान जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं और जब भक्त सच्चे मन से कुछ भी मांगता है तो उसकी इच्छा जल्दी से जल्दी पूरी करते हैं।
यही नहीं हनुमान जी अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न भी हो जाते हैं। लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करते हैं। यह रामायण का एक ऐसा हिस्सा है जिसमें हनुमान जी की महिमा के बारे में बताया गया है और इसे पढ़ने से भक्तों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा होती है।



