धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम है और लोग बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। पूरे 10 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव 25 सितंबर को समाप्त हो जाएगा और इस दिन गणपति बप्पा की विदाई की जाएगी।
इस उत्सव के दौरान लोग गणपति बप्पा की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी पसंद के अनुसार ही भोग अर्पित करते हैं। यही नहीं इन दिनों में लोग अपने संकल्प के अनुसार ही गणपति का विसर्जन डेढ़, 3, 5, 7 या ग्यारहवें दिन करते हैं।