Religion
गणेश विसर्जन 2026: कल सुबह से शाम तक 4 शुभ मुहूर्त में करें बप्पा को विदा, नोट करें सही विधि
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणपति उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ समाप्त हो जाता है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई देते हैं।
लेखक Anuradha Gupta9K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणपति उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ समाप्त हो जाता है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई देते हैं। इस दिन बप्पा को विदाई देने का शुभ मुहूर्त क्या होगा, इस बारे में हमने एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा से पूछा। वह कहते हैं, "बप्पा के विसर्जन के साथ-साथ आज अनंत चतुर्दशी भी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है और अनंता धारण किया जाता है।"



