धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में श्राद्ध केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और कृतज्ञता जाहिर करने का एक पवित्र माध्यम है। पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026)की पवित्र अवधि के दौरान हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति और उत्थान के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।