Religion
हिंदू परंपरा में बेहद खास है 'द्वार पूजन', हर विवाह में क्यों निभाई जाती है यह रस्म? ज्योतिषी ने बताया
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शादियों के रस्म-रिवाज के पीछे एक बहुत ही खूबसूरत मतलब छिपा हुआ है। शादी वाले दिन का सबसे खुशनुमा पल वह होता है जब नाचते-गाते, बैंड-बाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचती है। बारात के
लेखक Shraddha Pandey7K पढ़े गए
-1790241729224.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शादियों के रस्म-रिवाज के पीछे एक बहुत ही खूबसूरत मतलब छिपा हुआ है। शादी वाले दिन का सबसे खुशनुमा पल वह होता है जब नाचते-गाते, बैंड-बाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचती है। बारात के पहुंचते ही जो सबसे पहली रस्म निभाई जाती है, उसे हम 'द्वार पूजन' (Dwar Puja) कहते हैं।
लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बारात के दरवाजे पर आते ही यह पूजा क्यों की जाती है? दरअसल, यह सिर्फ कोई आम रिवाज नहीं है, बल्कि इसके पीछे बहुत ही गहरी धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक बातें जुड़ी हुई हैं।



