धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी अन्य पर्व की तरह अनंत चतुर्दशी को भी खास माना जाता है। यह व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चौदहवीं तिथि को रखा जाता है। इस साल यह पर्व 25 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा और इसी दिन गणपति का विसर्जन भी किया जाएगा।
मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने से घर को समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं इस दिन हाथ में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधा जाता है और यह धागा 14 लोकों का प्रतीक होता है। इस धागे को हाथ की कलाई या भुजा में बांधा जाता है और इसे संपन्नता को बढ़ाने वाले सूत्र के रूप में देखा जाता है।