धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी मन अशांत हो या जीवन में कोई रास्ता समझ न आए, तो भगवद गीता हमेशा ही हमें सही दिशा दिखाने का काम करती है। खासतौर पर गीता के कुछ अध्याय हमें जीवन बदलने तक के संदेश देते हैं। अगर आप अध्याय 7 से लेकर 12 तक पढ़ें, तो उसमें ऐसा अद्भुत ज्ञान छिपा है, जिसे सिर्फ समझ लेने भर से इंसान की सोच पूरी तरह से बदल सकती है। आइए, इन अध्यायों के मूल संदेश को समझते हैं।