Religion
अनंत चतुर्दशी का समुद्र मंथन से क्या है कनेक्शन? पढ़ें इस परंपरा की पौराणिक कहानी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी तिथि का काफी महत्व माना जाता है। द्रिक पंचांग के हिसाब से हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को 'अनंत चतुर्दशी' (Anant Chaturdashi 2026) पर्व मनाया जाता
लेखक Ankur Agnihotri29K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी तिथि का काफी महत्व माना जाता है। द्रिक पंचांग के हिसाब से हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को 'अनंत चतुर्दशी' (Anant Chaturdashi 2026) पर्व मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 25 सितंबर 2026, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।
अनंत चतुर्दशी का व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस खास मौके पर भक्त विधि-विधान से पूजा करने के साथ ईश्वर से सुख, शांति, धन और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। इसके साथ ही रेशम, कुशा सूती के सूत्र में 14 गांठें लगाई जाने की परंपरा निभाई जाती है।



