आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन गुरुवार है। आज के दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और गुरुवार के दिन पड़ने वाले इस प्रदोष व्रत से ज्ञान, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है। आज चंद्रदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और दिन की शुरुआत धनिष्ठा नक्षत्र से होकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश होगा।