धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष के सोलह दिनों में पूर्वजों के लिए श्राद्ध और तर्पण करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद बना रहता है।
श्राद्ध और तर्पण को सिर्फ एक शुभ कर्म नहीं माना माता जाए है, बल्कि पूर्वजों की प्रसन्न करने का एक माध्यम भी बताया जाता है। गरुड़ पुराण में श्राद्ध के कई नियम बनाए गए हैं जिनमें से एक है सही समय और शुभ मुहूर्त में जल तर्पण करना और श्राद्ध करना।