धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रेमानंद ही महाराज हमेशा से ईश्वर प्राप्ति के अलग-अलग रास्ते बताते हैं। उनके प्रवचन में न जाने कितनी ऐसी बातें बताई जाती हैं, जिनसे व्यक्ति भक्ति और आध्यात्म से जुड़ता है। लोग उनकी बातों का अनुसरण करके ही जीवन में आगे बढ़ते हैं और ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग मिलता है।
ऐसे ही संत प्रेमानंद जी से एक भक्त ने सवाल किया कि 'क्या ईश्वर की प्राप्ति के लिए भारत में जन्म लेना जरूरी है?'आइए आपको बताते हैं कि संत प्रेमानंद जी ने इसके बारे में क्या उत्तर दिया है?