धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथ गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु, कर्म, पुनर्जन्म और मृत्‍यु के बाद से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताओं का वर्णन मिलता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है। फिर चाहे वो जीवन रहते मिले या फिर मृत्‍यु के बाद मिले या अगले जन्‍म में मिले।
अच्छे कर्मों का शुभ फल और पापपूर्ण कर्मों का नकारात्मक परिणाम भुगतना पड़ता है। इसी क्रम में गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कर्मों का उल्लेख भी मिलता है, जिन्हें करने वाले व्यक्ति को मरने के बाद प्रेत योनि में जाना पड़ता है। आइए जानते हैं उन कर्मों के बारे में और प्रेत योनि से मुक्ति से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।