धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है। इसी तरह, कुछ ऐसी अवधि भी है जिनमें मांगलिक कार्यों को करने की सख्त मनाही होती है। इन्हीं में से एक 'पंचक' है।
आज यानी 23 सितंबर से पंचक काल की शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार, धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों के इस समूह को पंचक कहा जाता है और यह 5 दिनों के लिए लगता है।