धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर वामन जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। यह उनका पांचवां अवतार माना जाता है। वामन जयंती को वामन द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन भगवान वामन की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन साधना और विशेष चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार क्यों लिया? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में इसके पीछे की वजह जानते हैं।