Religion
हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में 'धन की पोटली' खुली है या बंद? ये रेखाएं बताएंगी पैसा आएगा या जाएगा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली की कुछ रेखाएं ऐसी मानी गई हैं, जो आपस में जुड़ जाएं, तो इन्हें धन की पोटली कहा जाता है। हालांकि, हर जातक की हथेली में ऐसी रेखाएं मिलना बहुत ही मुश्किल है, मगर जिनके भी हाथ में ये रेखाएं होती
लेखक Anuradha Gupta13K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली की कुछ रेखाएं ऐसी मानी गई हैं, जो आपस में जुड़ जाएं, तो इन्हें धन की पोटली कहा जाता है। हालांकि, हर जातक की हथेली में ऐसी रेखाएं मिलना बहुत ही मुश्किल है, मगर जिनके भी हाथ में ये रेखाएं होती हैं, वे लोग बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं।
दरअसल, ये रेखाएं हथेली में जब मिलती हैं, तब एक त्रिकोण बनता है, जिसे 'धन की पोटली' कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह त्रिकोण इस बात का संकेत देता है व्यक्ति के जीवन में धन का प्रवाह कैसा रहेगा और उसके पास पैसा टिकेगा या अधिक खर्च हो जाएगा। आइए जानते हैं हथेली में धन की पोटली कहां बनती है और इसके खुले या बंद होने का क्या अर्थ बताया जाता है।



