Religion
अनंत चतुर्दशी 2026: 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने के बाद ये 3 गलतियां छीन सकती हैं घर की सुख-शांति
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अनंत चतुर्दशी के पर्व को भगवान विष्णु का पूजन करने के लिए खास माना जाता है। इस साल यह पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अनंत
लेखक Samvida Tiwari12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अनंत चतुर्दशी के पर्व को भगवान विष्णु का पूजन करने के लिए खास माना जाता है। इस साल यह पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है।
अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णु जी का पूजन करने के साथ हाथ में अनंत सूत्र भी बांधा जाता है। इसमें 14 गांठें लगाई जाती हैं जो 14 लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं। इस धागे को घर के लोगों के लिए एक रक्षा कवच माना जाता है और इसे धारण करने वाले के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।



