धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष के सोलह दिन का समय हमारे पूर्वजों को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दौरान पूर्वज पृथ्वी पर विचरण करते हैं और वंशजों के माध्यम से अन्न और जल ग्रहण करते हैं। इन दिनों में लोग अपने रूठे पूर्वजों को किसी न किसी उपाय से मनाने के कोशिश करते हैं।
इस समय पूर्वजों को जल देना और उनके नाम से भोजन निकालना एक प्रमुख कार्य माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पूर्वज किसी न किसी रूप में आकर अन्न और जल ग्रहण करते हैं।