धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है। आज के समय में कई लोग गरुड़ पुराण में छिपे रहस्यों से अनजान हैं। व्यक्ति की मृत्यु के बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाता है। इससे मृतक की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। अक्सर लोग मृत्यु के बाद शव के पैरों के अंगूठों को धागे से बांध देते हैं।