धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में आश्विन महीने का खास महत्व है। इस साल आश्विन मास की शुरुआत 27 सितंबर 2026, रविवार हो रही है, जो 26 अक्तूबर 2026, सोमवार के दिन समाप्त होगी।
हिंदू पंचांग के हिसाब से आश्विन साल का सातवां महीना होता है। इस पवित्र महीने में पितरों का तर्पण और श्राद्ध के साथ पिंडदान किया जाता है। आश्विन के महीने कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।