धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे की बनावट और चेहरे पर मौजूद हर चीज के आकार प्रकार से व्‍यक्ति के स्‍वभाव और भविष्‍य को जोड़कर बातें बताई गई हैं। चेहरे की बनावट को अच्‍छा बनाने में जितना योगदान आंखों, नाक और कान का होता है, उतना ही मुख्‍य स्‍थान भौंहों का भी होता है। खासतौर पर अगर भौंहें मोटी हैं, तो वो व्‍यक्ति के स्‍वभाव से जुड़े बहुत सारे संकेत देती है।