Religion
भाद्रपद पूर्णिमा पर घर में करें 'सत्यनारायण कथा' का पाठ, दूर होगी आर्थिक तंगी और मिलेगा अक्षय पुण्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और इनमें से खास मानी जाती है भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि। पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं और जिस साल अधिकमास होता है तब 13 प
लेखक Samvida Tiwari23K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और इनमें से खास मानी जाती है भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि। पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं और जिस साल अधिकमास होता है तब 13 पूर्णिमा होती हैं। इस साल, भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर, शनिवार के दिन पड़ रही है।
इस व्रत को करने से और इस दिन विष्णु जी की आराधना करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन व्रत करने के साथ, विष्णु जी के मंत्रों का जाप करने, दान-पुण्य करने और आध्यात्मिक कार्य करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।



