धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में माताएं तमाम तरह के व्रत रखती हैं लेकिन, जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत का अपना एक बेहद खास महत्व है। ये व्रत मुख्य रूप से यूपी, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं। यह एक बेहद कठिन निर्जला व्रत है, जिसमें पूरे दिन अन्न और जल का त्याग किया जाता है।