आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2026) मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन कल्कि द्वादशी भी मनाई जा रही है। ऐसे में गुरुवार के दिन परिवर्तिनी एकादशी और कल्कि द्वादशी का शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 22 September 2026) का समय समेत आदि जानकारी।