Religion
22 या 23 सितंबर, वामन द्वादशी कब है? विष्णु जी को करना है प्रसन्न, तो नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कई अवतारों का अपना लग महत्व है और उनमें से एक है वामन अवतार। इन्हें विष्णु जी के पांचवें अवतार के रूप में पूजा जाता है और इनके अवतरण दिवस को वामन द्वादशी के रूप में म
लेखक Samvida Tiwari8K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कई अवतारों का अपना लग महत्व है और उनमें से एक है वामन अवतार। इन्हें विष्णु जी के पांचवें अवतार के रूप में पूजा जाता है और इनके अवतरण दिवस को वामन द्वादशी के रूप में मनाया होता है।
यह पर्व हर साल भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के दिन मनाया जाता है और इस दिन भगवान वामन जी की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। यही नहीं इस दिन भक्तजन भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत का पालन भी करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करने से घर की सुख समृद्धि बनी रहती है और खुशहाली आती है।



