धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत किया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की साधना करने से साधक के जीवन के सभी भय दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सितंबर का दूसरा प्रदोष व्रत किस दिन किया जाएगा और महादेव की पूजा-अर्चना का शुभ मुहूर्त क्या है।