धर्म डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही हम सभी को शारदीय नवरात्र का बेसब्री से इंतजार रहता है। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पावन पर्व न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देता है। इन 9 दिनों में माता शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
लेकिन, हर साल की तरह इस बार भी भक्तों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार नवरात्र 8 दिन के होंगे या पूरे 9 दिन के? आइए कलश स्थापना से लेकर अष्टमी-नवमी तक की सभी जरूरी तारीखें और शुभ मुहूर्त जानते हैं।