धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के सभी पर्वों में से एक है नवरात्र जो साल में 4 बार होती है, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है अश्विन महीने की शारदीय नवरात्र।
हर साल नवरात्र में सबसे ज्यादा मन में एक ही सवाल आता है कि इस साल माता का आगमन किस वाहन में होगा? वैसे तो माता की सवारी शेर है, फिर आगमन अलग-अलग वाहन में क्यों होता है? अगर हम पारंपरिक नियमों की मानें तो नवरात्र जिस दिन शुरू होती है, उसी दिन में अनुसार माता की सवारी भी तय होती है।