धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य को भारत के सबसे महान कूटनीतिज्ञों और मार्गदर्शकों में से एक माना जाता है। उनकी 'चाणक्य नीति' आज भी उतनी ही कारगर है, जितनी सदियों पहले हुआ करती थी।
चाणक्य ने सिर्फ अर्थशास्त्र या राजनीति के मामलों में ही नहीं, बल्कि हमारे निजी रिश्तों, समाज और धर्म को लेकर भी कई ऐसी बातें बताई हैं, जो इंसान को जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं।