धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश जिन्हें हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। पौराणिक कथाओं में भगवान गणेश की उत्पत्ति माता पार्वती के मैल के संग्रह से बताया जाता है।
भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र को लेकर एक कथा यह भी प्रचलित है कि, शिव-पार्वती विवाह के दौरान सबसे पहले गणेश पूजा हुई थी। इस बात को सुनने के बाद कई लोगों के मन में पहला सवाल यही आता है कि, उस समय जब भगवान गणेश की उत्पत्ति ही नहीं हुई थी, तो गणेश पूजा का रहस्य क्या है?