धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) की अवधि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, इन कार्यों को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही पितृ दोष की समस्या भी दूर होती है।