धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी (Anant Chatrudashi 2026) का पावन पर्व बेहद खास माना जाता है। यह दिन पूरी तरह से सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। इसलिए, इस दिन भगवान विष्णु जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने का नियम है। ऐसी मान्यता है कि श्रीहरि की कृपा से इंसान के जीवन की सभी बाधाएं और कष्ट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।