धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचांग में वैसे तो हर पूर्णिमा का अपना एक अलग महत्व है, लेकिन भाद्रपद (भादो) महीने की पूर्णिमा कुछ ज्यादा ही खास मानी जाती है। दरअसल, इसी दिन से हमारे पूर्वजों को समर्पित 'पितृ पक्ष' (श्राद्ध) की शुरुआत होती है। सदियों से हमारे घरों में यह मान्यता चली आ रही है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से जीवन के कई कष्ट अपने आप दूर हो जाते हैं।
लेकिन, अक्सर हम इस उलझन में रहते हैं कि आखिर इस दिन ऐसा क्या दान किया जाए, जिससे पितरों को शांति मिले और घर-परिवार में बरकत बनी रहे? आइए इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि क्या दान करें और इसका महत्व क्या है।