धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर अपने घर के आसपास, चौराहों या पुराने मंदिरों के पास पीपल का विशाल पेड़ देखा होगा। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा इस पेड़ को बहुत सम्मान देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे इतना शुभ क्यों माना जाता है?
हिंदू धर्म में पीपल सिर्फ एक पेड़ नहीं है, बल्कि इसे साक्षात देवताओं का निवास स्थान माना गया है। मान्यता है कि जहां पीपल का पेड़ होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए घर के आसपास इसका होना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है।