धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पर्व हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित होता है। वैसे तो साल में 4 नवरात्र आती हैं, लेकिन इनमें से मुख्य रूप से 2 को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
पहली चैत्र माह की चैत्र नवरात्र और दूसरी आश्विन महीने की शारदीय। इनमें से शारदीय नवरात्र को भक्त बहुत श्रद्धा से मनाते हैं। यह पर्व नौ दिनों तक प्रार्थना, व्रत, भक्ति गीत, गरबा, डांडिया और विशेष रूप से दुर्गा पूजा के साथ पूरे देश में मनाया जाता है।