धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव में गणपति स्थापना के बाद 10 दिनों तक बप्पा का विधि-विधान के साथ पूजन करने के बाद 11वें दिन उनका विसर्जन किया जाता है।
लोग इन दिनों में पूजन करने के साथ कुछ पवित्र चीजें भी गणपति जी को अर्पित करते हैं। मुख्य रूप से बप्पा को नारियल, दूर्वा और फूल चढ़ाए जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि गणपति के विसर्जन के बाद पूजन की बची हुई सामग्री को लोग या तो ऐसे ही कहीं रख देते हैं या फिर सूखे हुए फूलों को कचरे में डाल देते हैं।