Religion
24 या 25 सितंबर, कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अनंत सूत्र बांधने का महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की प्रमुख तिथियों में से एक है अनंत चतुर्दशी का व्रत। यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन भक्त जन पूरी श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु क
लेखक Samvida Tiwari19K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की प्रमुख तिथियों में से एक है अनंत चतुर्दशी का व्रत। यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन भक्त जन पूरी श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनसे घर की समृद्धि का आशीर्वाद लेते हैं।
यही नहीं इस दिन सबसे खास माना जाता है अनंत सूत्र बांधना। यह एक ऐसा धागा होता है जिसमें 14 गांठें लगाईं जाती हैं और पूजन के बाद इसे हाथ में बांधा जाता है। इसी दिन गणपति विसर्जन भी होता है।



