आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग के माध्यम से तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त के साथ दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी प्राप्त की जाती है। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। आज चंद्रमा धनु राशि में और सूर्य कन्या राशि में स्थित रहेंगे।