धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद अलग-अलग रेखाओं जीवन के अलग-अलग रेखाओं से जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में जाना जा सकता है। हथेली पर एक ऐसी रेखा भी होती है, जिसका संबंध विवाह और वैवाहिक जीवन से होता है। यह रेखा हथेली में कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी उंगली के नीचे, हृदय रेखा के ऊपर दिखाई देने वाली छोटी रेखा होती हैं।
इसे विवाह रेखा कहा जाता है। यह एक भी हो सकती है और कई एक भी हो सकती है। माना जाता है कि इन रेखाओं की स्थिति, लंबाई और बनावट से विवाह और दांपत्य जीवन में आने वाली शुभ और अशुभ परिस्थितियों के बारे में पता चलता है। तो चलिए अगर आपके विवाह में भी रुकावट आ रही है या फिर वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, तो अपनी विवाह रेखा की बनावट के आधार पर जान लें इसके क्‍या संकेत हो सकते हैं।