Religion
बार-बार बिगड़ रहे हैं काम तो करें गणेश जी के ये उपाय, विघ्न होंगे दूर और खुलेंगे सफलता के रास्ते
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि कोई काम शुरू करने के बाद उसमें बार-बार रुकावट आने लगती है। मेहनत करने के बावजूद काम समय पर पूरा नहीं हो पाता या बनता हुआ काम अचानक बिगड़ जाता है। ज्योतिष में ऐसी परिस्थितियों
लेखक Anuradha Gupta9K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि कोई काम शुरू करने के बाद उसमें बार-बार रुकावट आने लगती है। मेहनत करने के बावजूद काम समय पर पूरा नहीं हो पाता या बनता हुआ काम अचानक बिगड़ जाता है। ज्योतिष में ऐसी परिस्थितियों को ग्रहों की स्थिति और जीवन में आने वाली बाधाओं से जोड़ा जाता है।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, ऐसी स्थिति में भगवान गणेश की पूजा और उनसे जुड़े कुछ उपाय किए जा सकते हैं। वह कहते हैं, " भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को सफलता के लिए सही दिशा मिलती है।" चंद्रेश जी गणेश जी के कुछ आसान उपाय भी बताते हैं।



