धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शादी के बाद बहु की पहली रसोई का अधिक महत्व है। इसे नई वधू के नए घर में स्वागत और उसके तालमेल का एक सुंदर प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा हिंदू धर्म में प्राचीन समय से चली आ रही है और वर्तमान में भी इस परंपरा को अधिक महत्व दिया जाता है। विवाह के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल आती है, तो उसके द्वारा यह रस्म करवाई जाती है।
इस दौरान बहु से रसोई में परिवार के सभी सदस्यों के लिए कुछ मीठा बनवाया जाता है, क्योंकि हिंदू धर्म में मीठा बनाने को शुभता और रिश्तों में मिठास घोलने का प्रतीक माना गया है।