धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस वर्ष राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) का त्योहार 19 सितंबर 2026, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इसे राधा रानी का प्रकटोत्सव माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा के साथ, उपवास, भजन, मंत्रोच्चार और मंदिर दर्शन किए जाते हैं। बरसाना और वृंदावन में इस दिन गजब का उत्साह देखने को मिलता है।