धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने कभी न कभी अपने घर में बड़ों से यह जरूर सुना होगा कि, 'जैसा होगा अन्न, वैसा होगा मन', लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे की असल गहराई को समझने की कोशिश की है?
छांदोग्योपनिषद और गरुड़ पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि, शुद्ध आहर केवल आपका पेट ही नहीं भरता, बल्कि आपको आंतरिक शुद्धि के साथ बल भी प्रदान करता है।