आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 18 सितंबर 2026 यानी आज शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद पावन और फलदायी रहने वाला है। इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि के विशेष संयोग के साथ दुर्वाष्टमी का पावन व्रत रखा जाएगा। भगवान श्री गणेश की कृपा, संतान सुख और आरोग्य की प्राप्ति के लिए दुर्वाष्टमी का व्रत (Durvashtami Vrat 2026) बेहद उत्तम माना जाता है।