धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में संतान सप्तमी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत संतान की अच्छी सेहत की कामना में माता और पिता दोनों रखते हैं या फिर सिर्फ माताएं इस व्रत का पालन करती हैं। हर साल यह पर्व भादो महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।
यह पर्व आज यानी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस व्रत में मुख्य रूप से माता पार्वती की पूजा भगवान शिव के साथ की जाती है और इस दिन एक धागे के सात गांठें बांधकर हाथ में पहना जाता है।