धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे धर्म ग्रंथों में न जाने कितनी ऐसी गाथाएं लिखी हैं, जिनके बारे में आज भी लोग नहीं जानते हैं। आपने प्रभु श्री राम के जन्म से लेकर उनके वनवास और रावण के साथ युद्ध की कही कथाएं सुनी होंगी।
ये सभी कहानियां प्रभु श्री राम के शौर्य की गाथा बयां करती हैं। वहीं लंकापति रावण भी एक वीर योद्धा था, अत्यंत बलशाली होने के बाद भी वो ईश्वर के हाथों मोक्ष पाने के लिए ही युद्ध में हार गया।