जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू होने के बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने की तैयारी की है।
इसके तहत संबंधित पुलिस और विभागों के बीच त्वरित सूचना साझा करने के लिए अलग व्हाट्सएप समूह बनाया जाएगा। साथ ही, प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश से पहले ही सीमाओं पर रोकने और दूसरे मार्गों की ओर मोड़ने पर जोर दिया गया है।