National
पटना में घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा नजदीकी छठ घाट का पता! बस इस WhatsApp नंबर पर भेजें 'Hi'
जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं को अब अपने नजदीकी घाट और तालाब की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पटना नगर निगम ने वाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध कराई है। श्रद्
लेखक Manish Kumar113K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं को अब अपने नजदीकी घाट और तालाब की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पटना नगर निगम ने वाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध कराई है। श्रद्धालु एक क्लिक पर जान सकेंगे कि उनके घर के पास कौन-कौन से छठ घाट और तालाब हैं।
चैटबॉट पर घाट का नाम और गूगल लोकेशन के साथ संबंधित सफाई निरीक्षक और जोनल अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और जरूरी जानकारी लेने में आसानी होगी।



