National
जंगल सफारी के साथ 'समंदर' का मजा! इस टाइगर रिजर्व का वीडियो वायरल, अब उमड़ रही देश-दुनिया की भीड़
सृजित अवस्थी, पीलीभीत। जैव विविधता से समृद्ध पीटीआर के घने जंगल आज देश-दुनिया के प्रकृति प्रेमियों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। तराई के इन हरे-भरे जंगलों में बाघों की आसान साइटिंग सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण
लेखक Srajit Awasthi31K पढ़े गए

सृजित अवस्थी, पीलीभीत। जैव विविधता से समृद्ध पीटीआर के घने जंगल आज देश-दुनिया के प्रकृति प्रेमियों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। तराई के इन हरे-भरे जंगलों में बाघों की आसान साइटिंग सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बनी हुई है। जंगल सफारी के रोमांच के साथ ही यहां चूका बीच पर समुद्री तट जैसा अनुभव और वाटर एडवेंचर का लुत्फ इसे देश के अन्य टाइगर रिजर्व से बिल्कुल अलग पहचान दिलाता है।



